भारत
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डन में आए नन्हें मेहमान
jantaserishta.com
11 Aug 2023 5:13 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डन में नए नन्हें मेहमान आए है। नीरा और तीस्ता दो लाल पांडा ने दार्जिलिंग के सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में दो-दो शावकों को जन्म दिया है। वहीं, 13 वर्षीय हिम तेंदुए जिमा ने एक शावक को जन्म दिया है।
इन नन्हें मेहमानों का आगमन कुछ दिन पहलेे ही हुआ है। इस बात की आधिकारिक सूचना शुक्रवार को चिड़ियाघर अधिकारियों ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी। राज्य की वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने नये सदस्यों के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि पशु प्रेमियों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है।
उन्होंने कहा कि जिन दो पांडा ने बच्चों को जन्म दिया है वह चिड़ियाघर में ही पाले गए थे। लेकिन, बाद में उन्हें जंगली झुंडों में छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा हिम तेंदुओं की लुप्तप्राय प्रजाति जिमा का शावक को जन्म देना स्वागत योग्य है।
वन मंत्री ने कहा कि हम राष्ट्रीय उद्यान में अन्य जानवरों को परेशान किए बिना दूर से शावकों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहे हैं। दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डन भारत में प्रोजेक्ट रेड पांडा के लिए अनुकूल चिड़ियाघर है।
Tagsपद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल गार्डनदार्जिलिंगपश्चिम बंगाललाल पांडापांडाPadmaja Naidu Himalayan Zoological GardenDarjeelingWest BengalRed PandaPanda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





