भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ के भेष में दिखा छोटा लड़का, साथ में ब्लैक ड्रेस में कमांडो का पहरा भी

jantaserishta.com
22 Sept 2021 3:32 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ के भेष में दिखा छोटा लड़का, साथ में ब्लैक ड्रेस में कमांडो का पहरा भी
x

नई दिल्ली: सड़क पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भेष में एक छोटा लड़का....उसके दोनों तरफ दो बच्चे जो ब्लैक ड्रेस में कमांडो की तरह चल रहे थे....और पीछे जय श्री राम का नारा लगाती भीड़....यह नजारा बुधवार को यूपी के ग्रेटर नोएडा में देखने को म‍िला.

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रेटर नोएडा के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्हें कई प्रोग्राम में शाम‍िल होना था. सीएम के एक प्रोग्राम में शाम‍िल होने के ल‍िए दादरी का रहने वाला अंक‍ित भी पहुंचा जो पूरी तरह यूपी के सीएम योगी आद‍ित्यनाथ के गेटअप में था.
योगी के रूप में छोटा बच्चा, उसके साथ गनर और पीछे भीड़ देखकर राह चलते लोग हैरान रह गए क‍ि यह हो क्या रहा है. सभी इस छोटे योगी को देख चौंक रहे थे. बता दें क‍ि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दौरे पर थे. मुख्यमंत्री गाजियाबाद से सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट पहुंचे थे.
वहां एक निजी अखबार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 12 बजे दादरी सम्राट भोज कॉलेज हेलिकॉप्टर से पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने कॉलेज में बने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया. योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए बताया था क‍ि जिस महान सम्राट मिहिर भोज को आज याद करने आए हैं, वह काबुल तक शासन करते थे. अभी आपने देखा कि कैसे तालिबानियों ने सरकार का तख्ता पलट दिया, पूरा अफगानिस्तान बर्बाद कर दिया. ऐसा ही बुरा दौर हमने देखा है.
सीएम योगी ने कहा क‍ि जब हम एक नहीं थे, विदेश से मुट्ठीभर आक्रांता आए, पूरे देश को बर्बाद किया, हमारे देश को लूट लेते थे. सम्राट मिहिरभोज ने 50 वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं को रोका और उनकी वजह से 150 वर्षों तक देश सुरक्षित रहा. अगर आज हम ऐसे ही जातियों में बंटकर लड़ते रहे तो फिर ऐसी पीड़ा और आएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story