भारत
बिहार के कई जिलों में अब होगी लीची की खेती, भूमि चिन्हित की गई
jantaserishta.com
19 April 2023 2:26 PM IST

x
DEMO PIC
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची देश विदेश में प्रसिद्ध है। सरकार अब लीची को अन्य ऐसे जिले तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है जहां लीची का उत्पादन कम होता है या होता ही नहीं है। इसके लिए कई जिलों में भूमि को चिन्हित भी किया गया है।
कहा जाता है कि लीची की मांग बिहार के अलावा देश के कई शहरों में है। तोड़ी गई लीची बहुत दिन तक नहीं रखी जा सकती, इस कारण कृषि विभाग अन्य जिलों में भी लीची का रकबा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।
कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 11 जिलों में लीची की खेती के लिए भूमि चिह्न्ति की गयी है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में 153418 हेक्टेयर, पूर्णिया में 303281, पूर्वी चंपारण में 300271, पश्चिमी चंपारण में 285287, मधुबनी में 275541, कटिहार में 263518, बांका में 235738, औरंगाबाद में 198376, सीतामढ़ी में 167797, भागलपुर में 131687 तथा पटना में 124329 हेक्टेयर भूमि चिह्न्ति की गयी है।
उन्होंने कहा कि इन चिन्हित भूमि पर लीची की खेती के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कई अन्य जिलों में भी लीची के उपयुक्त भूमि की पहचान की गई है।
देश में सबसे अधिक लीची का उत्पादन बिहार में होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





