भारत

BIG BREAKING: 'मेरी बात ध्यान से सुनो'...पत्र मिलने से मचा हड़कंप, फोर्स तैनात

jantaserishta.com
13 July 2024 3:29 PM IST
BIG BREAKING: मेरी बात ध्यान से सुनो...पत्र मिलने से मचा हड़कंप, फोर्स तैनात
x
लाउडस्पीकर नहीं हटाने पर यहां से लाश गिनने की धमकी दी गई है।
मोदीनगर: गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाने पर यहां से लाश गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में सुनहरी मस्जिद स्थित है। शनिवार सुबह मस्जिद में लोग फजर की नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान परिसर में एक धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा था यदि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना।
मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना मुरादनगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के पास मस्जिद में पहुंच गए। इस संबंध में एडवोकेट वसीम ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर पत्र डालने वाले का पता लगाया जा रहा है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story