भारत

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम भूपेश बघेल का भी नाम

jantaserishta.com
4 Feb 2022 1:34 PM IST
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सीएम भूपेश बघेल का भी नाम
x

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा और सीएम भूपेश बघेल का नाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है।





कांग्रेस में घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले दागी मंत्रियों को लेकर कांग्रेस में राजनीति गर्माती रही और जैसे-जैसे पंजाब विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सी.एम. फेस को लेकर कांग्रेस खुद ही अपने घेरे में घिरती हुई नजर आ रही है। सी.एम. फेस की दौड़ में नवजोत सिद्धू व जाखड़ अपने-अपने बागी तेवर दिखाने में पीछे नहीं रहे।
इसी दौरान नवजोत सिद्धू बागी तेवर इतने बढ़ गए हैं कि वह अब अपनी ही पार्टी के आलाकमान पर हमला करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान सी.एम. फेस के रूप में ऐसी कमजोर कड़ी चाहती है जो उनके आदेशों के अनुसार ढल सके, जो उनकी कठपुतली बन सके। नवजोत सिद्धू अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुली बगावत पर उतर आए हैं।
आपको बता दें कि पंजाब में विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस ने अभी तक सी.एम. फेस चेहरा ऐलान नहीं किया है परंतु हाईकमान द्वारा सी.एम. फेस को लेकर सर्वे किया गया है जिस दौरान सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी का नाम सबसे आगे चल रहा है और नवजोत सिद्धू को सी.एम. फेस से बहुत दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात सिद्धू के गले में नहीं उतर रही है। उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है जिसके चलते उन्होंने अब हाईकमान को भी निशाना बनाया है। गत दिन एक कंपेन सूची भी बनाई गई थी जिसमें सिद्धू का नाम नहीं था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story