भारत

बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट आई, अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं

jantaserishta.com
19 Jan 2022 1:56 PM IST
बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट आई, अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं
x
देखें पूरे नाम.

नई दिल्ली: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

सीएम रहते गोरखपुर से लड़ रहे चुनाव
गोरखपुर की सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे सीएम योगी एक इतिहास दोहरा रहे हैं। वह दूसरे ऐसे सीएम होंगे, जो गोरखपुर से चुनावी दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि इस इतिहास को दोहराते हुए उनके समर्थक और पार्टी के लोग कतई यह नहीं चाहेंगे कि वह इसी इतिहास के परिणाम को भी हासिल करें। क्या है यह पूरा मामला आइए समझते हैं।
1971 में लड़े थे त्रिभुवन नारायण सिंह
असल में साल 1971 में त्रिभुवन नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए गोरखपुर से चुनाव लड़ा था। उन्होंने यहां की मानीराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनकी दावेदारी के वक्त हालात बहुत ही अलग थे। खुद कांग्रेस में दो फाड़ हो चुके थे। इस दो फाड़ के बाद एक धड़ा बना था कांग्रेस (ओ) यानी कांग्रेस संगठन और दूसरा था कांग्रेस (आई)। अब अक्टूबर 1970 में त्रिभुवन नारायण सिंह सीएम तो बने, लेकिन उनके पास न विधानसभा सदस्यता थी और न विधान परिषद की। ऐसे में उन्होंने चुनाव लड़ा। त्रिभुवन नारायण सिंह इस चुनाव में कांग्रेस संगठन के उम्मीदवार थे और उनका मुकाबला था कांग्रेस (आई) के उम्मीदवार रामकृष्ण द्विवेदी से। इस चुनाव में रामकृष्ण द्विवेदी ने त्रिभुवन नारायण सिंह को पराजित कर दिया था। हार के बाद तीन अप्रैल 1971 को त्रिभुवन नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story