भारत
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट जारी, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
jantaserishta.com
10 Jun 2026 5:43 PM IST

x
नई दिल्ली: ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. विधायकों के बाद अब बड़ी संख्या में सांसद भी बागी हो गए हैं. ऐसे ही 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिनमें अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है. बताया जा रहा है कि इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को हस्ताक्षर करके एक पत्र सौंपा है. हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है.
इस सूची के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. यदि बागी खेमे के दावे सही साबित होते हैं, तो यह टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है और सूची में शामिल बताए जा रहे सांसद सार्वजनिक रूप से क्या प्रतिक्रिया देते हैं.
TMC के ये 19 सांसद हुए बागी
-काकोली घोष (बारासात)
-जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
-खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
-यूसुफ पठान (बहरामपुर)
-अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
-पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
-बापी हलदार (मथुरापुर)
-सायोनी घोष (जादवपुर)
-माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
-मिताली बाग (आरामबाग)
-दीपक अधिकारी (घाटाल)
-कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)
-जून मालिया (मेदिनीपुर)
-अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
-डॉ. शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
-शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
-असित कुमार माल (बोलपुर)
-शताब्दी रॉय (बीरभूम)
-रचना बनर्जी (हुगली)
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुरू हुई यह बगावत अब पार्टी के अस्तित्व और नेतृत्व की लड़ाई में बदलती नजर आ रही है. एक तरफ ममता बनर्जी का गुट दिल्ली में राजनीतिक विकल्प तलाश रहा है, तो दूसरी तरफ बागी खेमा संगठन, विधायकों और सांसदों के बहुमत के दम पर खुद को असली टीएमसी साबित करने में जुटा है. ऐसे में 28 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस अपने अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना करती दिखाई दे रही है.
टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. सुष्मिता देव ने अपने फैसले को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से जुड़ा बताया. सूत्रों का दावा है कि देव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. इससे पहले टीएमसी के सबसे वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी संसद और पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
इसी बीच बागी खेमे के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी अगुवाई वाले गुट के साथ अब 64 विधायक हैं. उन्होंने कहा कि यह संख्या आगे और बढ़ सकती है और इसलिए असली तृणमूल कांग्रेस वही है, न कि ममता बनर्जी का गुट. उन्होंने कहा, 'हमारा कांग्रेस में विलय करने का कोई इरादा नहीं है. हमारे साथ विधायकों की संख्या 64 तक पहुंच चुकी है और जल्द ही इसमें और इजाफा हो सकता है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





