
x
कैंटर से 35 लाख की शराब जब्त, फरार चालक की तलाश तेज
ग्रेटर नोएडा: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तस्कर भी अपने काम में तेजी दिखा रहे हैं। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी भी साफ देखने को मिल रही है। कासना पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार की रात एक कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद किया गया।
इसकी कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी। कैंटर को सिरसा गोल चक्कर से जब्त किया गया। इस संबंध में कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024ग्रेटर नोएडाकैंटरशराबLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Greater NoidaCanterLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





