
x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपए की शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस और आबकारी विभाग ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नॉलेज पार्क पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 167 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब पंजाब से गाड़ी में प्लास्टिक की टेबल बीच से काटकर उसके अंदर छिपाकर लाई जा रही थी। आरोपी पंजाब से अवैध शराब की तस्करी कर ग्रेटर नोएडा के रास्ते बिहार जा रहे थे। जब्त शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिल रही थी कि एक कैंटर से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक कैंटर को पकड़ लिया। जिसमें खुफिया तरीके से शराब छिपाई गई थी। कैंटर में प्लास्टिक की टेबल काटकर शराब की पेटियों को छिपाकर रखा गया था।
Tagsग्रेटर नोएडा पुलिसग्रेटर नोएडाशराबतस्करीशराब तस्करीGreater Noida PoliceGreater NoidaLiquorSmugglingLiquor Smuggling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





