भारत
कंटेनर में छुपाकर भेजी जा रही थी 16 लाख की शराब, तभी...
jantaserishta.com
15 March 2023 7:59 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की थाना शाहपुर पुलिस टीम ने एक कंटेनर से 440 पेटी अवैध शराब बरामद की। शराब की कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। इस शराब को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो तस्कर कपिल और नरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर अपराध पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक कंटेनर बड़ी मात्रा में पंजाब की शराब लेकर बसी नहर पुलिया रोड से होकर गुजरेगा। इस सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पंजाब के नंबर का एक कंटेनर आता दिखाई दिया। चेकिंग को देखकर कंटेनर चालक ने भागने की कोशिश की, जिसका पीछा करते हुए थाना पुलिस टीम ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया। कंटेनर को चेक किया तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मैकडबल व्हिस्की पंजाब मार्का की 440 पेटी पाई गई। इस दौरान पकड़े गए अंतर्राज्यीय शराब तस्कर से बरामद शराब के बारे में पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह शराब को लेकर चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, होते हुए बिहार में सप्लाई करने के लिए जा रहा था।
एसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दोनों के खिलाफ शाहपुर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसकंटेनरबिहारशराबMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceContainerBiharLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





