भारत

13 करोड़ की शराब नष्ट, चला रोड रोलर

jantaserishta.com
8 July 2023 10:20 AM IST
13 करोड़ की शराब नष्ट, चला रोड रोलर
x
देखें वीडियो,
गाजियाबाद: गाजियाबाद आबकारी विभाग ने शुक्रवार को 13 करोड़ रुपए की शराब को नष्ट कर दिया। यह शराब डासना स्थित वेयरहाउस में जमा की गई थी। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वेयरहाउस है। शराब को वेयरहाउस के अंदर रोड रोलर चलाकर पूरी तरीके से नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग ने पूरे गाजियाबाद से 2019-20 के समय की पुरानी शराब को अपने डासना स्थित वेयरहाउस में रखा था। आबकारी विभाग ने इस पुरानी शराब को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया। ताकि यह मार्केट में दोबारा ना पहुंच सके। शराब की कीमत लगभग 13 करोड़ बताई जा रही है।
यह वह शराब होती है जो शराब की दुकानों और फैक्ट्रियों में मौजूद होती है। उसकी बिक्री नहीं हो पाती है। इसके एक्सपायर होने के बाद आबकारी विभाग की तरफ से शराब को जब्त कर लिया जाता है और अपने वहरहाउस में रखा जाता है। विभाग से अनुमति मिलने के बाद शराब को नष्ट कर दिया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story