भारत

बड़ा फैसला: अयोध्या में मंदिर क्षेत्र के आसपास नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने रद्द किए सभी दुकानों के लाइसेंस

jantaserishta.com
1 Jun 2022 11:48 AM IST
बड़ा फैसला: अयोध्या में मंदिर क्षेत्र के आसपास नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने रद्द किए सभी दुकानों के लाइसेंस
x

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब भगवान श्रीराम मंदिर क्षेत्र में शराब नहीं बिकेगी. श्रीराम मंदिर क्षेत्र में आने वाली शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं. इसके साथ ही कान्हा की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब की बिक्री पर बुधवार से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इसके साथ ही मथुरा में आज यानी बुधवार 1 जून से शराब, बीयर व भांग की 37 दुकानों पर आज से ताला लग जाएगा. दही और दूध वाली दुकानें बढ़ाई जाएंगी. मथुरा शहर के तीन होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी आज से नहीं खुलेंगे. मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित करते हुए जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story