भारत

सोशल मीडिया पर बुकिंग के लिए विज्ञापन: अवैध रूप से चल रहे अहाते में पिलाई जा रही थी शराब, हुआ ये एक्शन!

jantaserishta.com
6 March 2022 3:25 PM IST
सोशल मीडिया पर बुकिंग के लिए विज्ञापन: अवैध रूप से चल रहे अहाते में पिलाई जा रही थी शराब, हुआ ये एक्शन!
x
इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी के बाद अवैध रूप से चल रहे एक अहाता (Open bar) को बंद कर दिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, इस अहाता मालिक के पास शराब और हुक्का परोसने को लेकर आवश्यक लाइसेंस नहीं थे. मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर सेक्टर-65 के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब स्थित देसी खाट नामक अहाता में छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.
छापेमारी के दौरान इस अहाता में 90 से अधिक लोग शराब और हुक्का पीते हुए पाए गए. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अहाता संचालक ने लाइट बंद कर दी और मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा. पुलिस के मुताबिक, यह अहाता अवैध रूप से चालाया जा रहा था और यहां बुकिंग के लिए सोशल मीडिया पर भी विज्ञापन डाले गए थे.
डीएसपी ने बताया कि सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में अहाता के मालिक योगेश और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, कैशियर संजय कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी के साथ अहाता से 20 से ज्यादा बीयर की बोतलें तीन हुक्का और भी कई अन्य चीजें बरामद की गई हैं. इन सब को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story