भारत

शराब दुकान बंद: सैनिटाइजर पीने से 7 लोगों की मौत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 April 2021 4:16 PM IST
शराब दुकान बंद: सैनिटाइजर पीने से 7 लोगों की मौत, देखें वीडियो
x
लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद है....

यवतमाल:- महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद है। ऐसे में शराब की तलब लगने पर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में कुछ लोगों ने शराब की जगह सैनिटाइजर पी लिया। जिसके चलते 7 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वणी गांव में हुई है। फिलहाल जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी के बाद जांच के आदेश दिए हैं। सैनिटाइजर पीने की बाद जब लोगों की हालत बिगड़ने लगी तब उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
7 लोगों की हुई मौत
अस्ताल में इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई है। कुछ मृतकों के नाम दत्ता लांजेवार,नूतन पथरकर, गणेश नंदेकर,संतोष मेहर और सुनील ढेंगले है। इनमें से तीन लोगों की मौत घर पर ही हो गई थी। कुछ दिन पहले राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो डोज़ की जगह सैनिटाइजर पिलाने की खबर सामने आई थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story