भारत

शराब दुकान की लगी बोली, 72 लाख से शुरू होकर 510 करोड़ पर हुई खत्म, दो महिलाओं में मची होड़, और फिर...

jantaserishta.com
7 March 2021 2:13 PM IST
शराब दुकान की लगी बोली, 72 लाख से शुरू होकर 510 करोड़ पर हुई खत्म, दो महिलाओं में मची होड़, और फिर...
x
चौंक गए न आप लेकिन ये सच है.

राजस्थान में शराब की दुकानों की नीलामी चल रही है. इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले के कुईंयां गांव के लिए शराब की दुकान की बोली लगाई जा रही थी. शराब दुकान के लिए बोली 72 लाख से शुरू हुई और लगातार बढ़ती जा रही थी. इस शराब दुकान पर कब्जे के लिए एक ही परिवार की दो महिलाओं में ऐसी होड़ मची कि सुबह 11 बजे से शुरू हुई बोली रात 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर समाप्त हुई.

बताया गया है कि कुईंया गांव की ये शराब की दुकान पिछले वर्ष महज 65 लाख में बिकी थी. इस वर्ष इस शराब की दुकान की बोली 72 लाख से शुरू की गई. इस दुकान की खरीद को लेकर कुईंया गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं में बहस छिड़ गई. सुबह 11 बजे से बोली लगनी शुरू हुई, जो रात दो बजे 510 करोड़ रुपये पर जाकर समाप्त हुई. इतनी बड़ी बोली लगने के बाद आबकारी अधिकारियों के भी हाथ पांव फूले हुए हैं.
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने रात दो बजे बोली समाप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 510 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाली महिला किरण कंवर को दो दिन के अंदर दुकान की कुल कीमत का दो प्रतिशत पैसा जमा कराने के लिए कहा गया है. हालांकि आ​बकारी अधिकारियों को अभी भी इस बोली पर विश्वास नहीं हो रहा है. वहीं बोली के हिसाब से अधिकारियों ने किरण कंवर के पक्ष में अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है. साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि यदि बीड का विजेता दुकान नहीं लेता है, तो उसे आगे से ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.
दरअसल राजस्थान में शराब की दुकानों की इस तरह बोली लगाने का लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है. जो दुकानें पांच से दस लाख में बिकती थी, वो इस बार पांच से दस करोड़ में बिकी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी बेरोजगारों को मौका देने के लिए और शराब माफियाओं को खत्म करने के लिए बोली का सिस्टम समाप्त कर लॉटरी का सिस्टम रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म कर फिर से दुकानों की नीलामी करवा रहे हैं. शराब की दुकानों की लग रही बोली से सरकार को हजारों करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हो चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story