भारत

एंबुलेंस में शराब की तस्करी, माफिया अपना रहे है नए-नए हथकंडे

jantaserishta.com
16 Sept 2021 9:04 PM IST
एंबुलेंस में शराब की तस्करी, माफिया अपना रहे है नए-नए हथकंडे
x
बड़ी खबर

बिहार में पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही शराब की तस्करी बढ़ गई है। शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आए दिन राज्य के कई जिलों से शराब की बरामदगी हो रही है। छपरा जिले में एंबुलेंस से शराब बरामद की गई।

बताया जाता है कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सांसद निधि से मरीजों के लिए एंबुलेंस दिया था। सांसद ने तो मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस दिया था। लेकिन, शराब माफिया मरीज ढोने के बजाय एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने लग गए।
छपरा जिला के भगवान बाजार पुलिस ने शराब सहित एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।
भगवान बाजार के थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने इलाके में घेराबंदी कर एंबुलेंस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस से शराब बरामद हुई उसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक गर्भवती महिला के इलाज के नाम पर एंबुलेंस को सिवान ले जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story