होली से पहले सक्रिय हुआ शराब तस्कर गैंग, आबकारी विभाग ने भी कसी कमर

अमरोहा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जनपद में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की हैं और इस कार्यवाही में उसने 450 लीटर कच्ची शराब जब्त की है. आबकारी विभाग ने 450 लीटर अवैध कच्ची शराब व 1000 लीटर लहन पकड़ कर नष्ट कराया और कई शराब माफियाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्यवाही भी की है. अमरोहा के जिला आबकारी अधिकारी ने टीवी 9 भारतवर्ष को बताया कि आने वाले दिनों में आबकारी विभाग बड़े स्तर पर अबैध शराब के तस्करों ओर कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही करेगा. आबकारी विभाग ने जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में कार्यवाही कर कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की है. इस दौरान विभाग ने कच्ची शराब और लहन को जब्त कर नष्ट कराया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





