
x
अन्य जवानों के भी घायल होने की सूचना है।
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ कारवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के एक जवान की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की रात झरोखर पुल के पास ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई। उत्पाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा कर छापेमारी करने जा रही थी। उसी दौरान शोर मचाये जाने से ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उत्पाद विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया।अचानक हुए हमले से उत्पाद विभाग की टीम पीछे हट गई, लेकिन होमगार्ड का एक जवान हृदय नारायण राय तस्करों के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने जवान की जमकर पिटाई कर दी।
इस हमले में कुछ अन्य जवानों के भी घायल होने की सूचना है। आनन फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुचे पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ जन प्रतिनिधियों को भी चिन्हित किया गया है जिसके ऊपर भी कार्यवाई की जाएगी ।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसशराब तस्करहोमगार्ड जवानपूर्वी चंपारणBiharBihar NewsBihar PoliceLiquor SmugglerHome Guard JawanEast Champaran
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





