भारत

शराब तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग, 25 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

jantaserishta.com
11 Jan 2023 5:00 PM IST
शराब तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग, 25 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
x

DEMO PIC 

पुलिसकर्मियों ने उसके वाहन को रोकने का प्रयास किया था।
दाहोद (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के दाहोद जिले में एक शराब तस्कर ने एक पुलिस दल पर सात राउंड फायरिंग की। तस्कर ने उस समय फायरिग की थी जब पुलिसकर्मियों ने उसके वाहन को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस ने बचाव में शराब तस्कर व उसके साथियों पर चार राउंड फायरिंग भी की। लेकिन वह भागने में कामयाब रहे, मगर पुलिस ने आईएमएफएल का एक बड़ा स्टॉक जब्त कर लिया। घटना मंगलवार रात की है और पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज्य पुलिस निगरानी सेल (एसएमसी) के पुलिस निरीक्षक आरएस पटेल ने सागतला पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा, एसएमसी को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर भीखा राठवा और उसके सहयोगी आईएमएफएल के बड़े स्टॉक की तस्करी कर रहे हैं और वे धनपुरा-पंचियासाल रोड से गुजरेंगे।
सूचना के बाद टीम ने एक बैरिकेड बनाया था। पुलिस ने जब राठवा के वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन को रोकने के बजाय, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और गोलियां चला दीं। राठवा ने पुलिस पर कुल सात राउंड फायरिंग की। बचाव में, पुलिसकर्मियों ने उस पर चार राउंड फायर भी किए। हालांकि, शराब तस्कर और उसके साथी भागने में सफल रहे।
शिकायत में, अधिकारी ने कहा कि पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस भारी मात्रा में आईएमएफएल और चार वाहनों को जब्त करने में सफल रही। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में शराब तस्कर राठवा और 24 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story