भारत

शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और कार जब्त

jantaserishta.com
15 Oct 2025 11:07 AM IST
शराब तस्कर गिरफ्तार, 2000 क्वार्टर शराब और कार जब्त
x
बड़ी सफलता.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के विशेष स्टाफ टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक सक्रिय और कुख्यात शराब सप्लायर कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 2000 क्वार्टर शराब से भरे 40 कार्टन और शराब ले जाने वाली एक कार भी जब्त की गई है।
दक्षिण जिले में अवैध शराब की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीम ने फील्ड ऑपरेशन चलाया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सक्रिय शराब सप्लायर कार में घूम रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद, टीम ने नई दिल्ली में बत्रा अस्पताल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद, बदरपुर से महरौली की ओर आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख कार चालक भागने लगा। इसके बाद टीम ने कार को रोका और चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास के रूप में हुई।
कार में तलाशी लेने पर कुल 40 कार्टन में 2000 क्वार्टर शराब बरामद हुई। आरोपी फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है, उसने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और आसानी से पैसा कमाने के लिए शराब की आपूर्ति करने लगा था। आरोपी पहले से ही चोरी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन सहित 31 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
इस संबंध में थाना संगम विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/52 के तहत एफआईआर संख्या 448/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी कन्हैया लाल उर्फ ​​विकास से पूछताछ कर इसके गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story