भारत
शराब की दुकान में लूट, लुटेरों ने कर्मचारियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 May 2026 5:18 PM IST

x
दो कर्मचारी घायल हो गए.
नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित एक सरकारी शराब की दुकान पर लूटपाट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक को गोली लगी, जबकि दूसरे पर चाकू से हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। हथियारों से लैस दो बदमाश दुकान में लूट के इरादे से घुसे थे। आरोपियों के पास पिस्तौल और चाकू था। उन्होंने कर्मचारियों को डराकर नकदी और अन्य सामान लूटने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने चार गोलियां चलाईं। इनमें से तीन गोलियां निशाने से चूक गईं, जबकि एक गोली दुकान के एक कर्मचारी को जा लगी। वहीं दूसरे आरोपी ने एक अन्य कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
हमलावरों ने तीसरे कर्मचारी का बटुआ भी लूट लिया, जिसमें करीब 1,500 रुपए नकद, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। हालांकि, दुकान के कर्मचारियों ने बदमाशों का डटकर विरोध किया, जिससे आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घायल कर्मचारियों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। एक आरोपी नारंगी रंग की स्विगी टी-शर्ट और हेलमेट पहने दिखाई दिया, जबकि दूसरा काली टी-शर्ट और हेलमेट में नजर आया।
जांच में पता चला कि वारदात से कुछ घंटे पहले एक आरोपी दुकान पर आया था और उसने यूपीआई के जरिए बीयर की दो बोतलें खरीदी थीं। पुलिस ने डिजिटल भुगतान के जरिए आरोपियों की पहचान की और उनके ठिकाने तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
इसके बाद पुलिस ने साहिबाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल से भाग रहे दोनों आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





