भारत

एमसीडी चुनाव से पहले 3 दिनों तक दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

jantaserishta.com
1 Dec 2022 1:58 PM IST
एमसीडी चुनाव से पहले 3 दिनों तक दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 4 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पहले, शहर के आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम से तीन दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। तीन दिन का प्रतिबंध चुनाव प्रचार खत्म होने से लेकर मतदान खत्म होने तक लागू रहेगा।
सात दिसंबर को जब मतगणना होगी तो शराब बिक्री पर फिर से रोक रहेगी।
विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, "दिल्ली में निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने 2 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से 4 दिसंबर, 2022 को शाम 5,30 बजे तक और फिर से 7 दिसंबर, 2022 को दिल्ली के पूरे एनसीटी में मतगणना के दिन ड्राय डे घोषित किया है।"
अधिसूचना में कहा गया है कि इन दिनों सभी शराब की दुकानें, बार, बिक्री के आउटलेट बंद रहेंगे।
आबकारी विभाग और दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए शहर में गश्त करेगी कि शराब का अनधिकृत भंडारण या अनधिकृत शराब का परिवहन नहीं हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story