भारत

केरल में शराब की कीमतों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई

jantaserishta.com
17 Dec 2022 4:22 PM IST
केरल में शराब की कीमतों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| शराब के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, केरल में शनिवार को शराब की कीमतों में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। राज्य कैबिनेट द्वारा सामान्य बिक्री टैक्स में 4 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी देने के बाद केरल में शराब की कीमतों में शनिवार से बढ़ोतरी हुई है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल सामान्य बिक्री कर (संशोधन) विधेयक को पारित करने के लिए अपनी सहमति दी जिसके बाद शराब की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ विभिन्न भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) ब्रांडों की कीमत 10 रुपये से 20 रुपये तक बढ़ गई है, जबकि शराब और बीयर की कीमत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आईएमएफएल निर्माता, केरल राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (केएसबीसी) से एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल की ऊंची दरों के मद्देनजर कीमतें बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं।
पिछले सात वर्षों के आंकड़ों से पता चलता है कि 2015-16 में केएसबीसी की कुल बिक्री 11,577 करोड़ रुपये थी, जो 2019-20 में 14,707 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, लेकिन अगले वित्त वर्ष में घटकर 13,212 करोड़ रुपये हो गई, जब राज्य कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था।
हालांकि, 2021-22 में केएसबीएस की कुल बिक्री फिर से बढ़कर 14,576 करोड़ रुपये हो गई और चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के आंकड़ों के अनुसार यह 8,460 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story