भारत
थाना में बार डांसरों के साथ शराब पार्टी, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, DSP की दबिश
jantaserishta.com
23 Jan 2025 10:30 PM IST

x
6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR.
सारण: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मी ही शराब के नशे में डांस करते हुए नजर आए जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला सारण जिले के मशरक उत्पाद पुलिस थाने का है जहां थाने में जाम छलकाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया गया है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर सारण की डीएसपी बसंती टोपो ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर मशरक उत्पाद पुलिस थाने में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को डांस प्रोग्राम देखते हुए शराब के नशे में पाया गया. इनके पास से पांच लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) भी बरामद की गई.
गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार शामिल हैं. डीएसपी ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है.
बता दें कि बिहार में 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद, पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधि राज्य की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े कर रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बिहार में शराबबंदी कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





