भारत

देर रात तक चली शराबपार्टी, युवक की संदिग्ध मौत

jantaserishta.com
2 Jan 2022 6:15 PM IST
देर रात तक चली शराबपार्टी, युवक की संदिग्ध मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बेगूसराय: नववर्ष पर बेगूसराय जिले के विष्णुपुर मोहल्ला में देर रात तक शराबपार्टी चली। एक कमरे में मौज-मस्ती के बाद कुछ देर बाद ही 34 वर्षीय युवक प्रभाकर झा की संदिग्ध मौत हो गई। प्रभाकर का शव उसी कमरा में पंखे से झूलता हुअ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने का दारोगा ज्योति कुमार ने पुलिस बल के साथ रविवार की सुबह पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है या आत्महत्या अथवा हत्या के बीच मामलों की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। कमरे के गेट के समीप रखे डस्टबीन में शराब के बोतल भी मिले हैं।
मृतक की पत्नी दिव्या कुमारी ने पुलिस को बताया कि नववर्ष पर उसके पति के कमरे में अगल-बगल के तीन-चार लड़के आए और शराब पीने लगे। शराबपार्टी देर होने पर वे अपने दूसरे कमरे में अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ सोने चली गयी। तीन बजे सुबह जब उसकी नींद खुली व अपने पति के कमरे गयी तो देखा कि उसका पति पंखे से लटका हुआ है व गले में गमछा बंधा था।
मृतका की पत्नी ने अपने पति के गले से गमछा खोला व पति को बिछावन पर लेटाया। पानी भी पिलाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक उनकी मौत ही चुकी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार चला गया था जिसके कारण वह अक्सर तनाव में रहते थे। लेकिन कुछ बताते नहीं थे। बराबर शराब पीकर परेशान रहते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story