भारत

बैंक में शराब पार्टी, मैनेजर सहित स्टाफ गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Jan 2022 10:08 PM IST
बैंक में शराब पार्टी, मैनेजर सहित स्टाफ गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब: पंजाब नेशनल बैंक की सुपौल जिले के पिपरा खुर्द शाखा में सोमवार की शाम शराब पीते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मैनेजर, सहायक मैनेजर, रिलेशनशिपन मैनेजर और क्लर्क शामिल हैं। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से दो खाली बोतल, एक पानी की बोतल और चार मोबाइल भी जब्त किया गया है। चारों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

बताया गया कि मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी बैंक अवधि समाप्त होने के बाद अंदर ही बैठकर शराब पी रहे थे। इसकी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सदर थाना पुलिस जब बैंक के अंदर पहुंची तो सभी पीते हुए पकड़े गए। वहां से नशे की हालत में बैंक मैनेजर मधुबनी जिले के अंधराठारी थाना के महरेल वार्ड चार निवासी पंकज कुमार मिश्रा, सहायक मैनेजर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी रंजन कुमार, क्लर्क सुपौल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड आठ निवासी स्नेहिल मिश्रा और रिलेशनशिप मैनेजर वार्ड 19 निवासी चंदन कुमार को थाना लाया गया। चर्चा है कि अक्सर ब्रांच के अंदर ही शराब पार्टी का आयोजन होता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story