भारत

शराब माफिया के ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत, VIDEO

jantaserishta.com
2 Nov 2026 9:59 AM IST
शराब माफिया के ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत, VIDEO
x
देखें वीडियो.
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदा से गुजरात जा रहे संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम ट्रक को रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने कथित रूप से वाहन चढ़ा दिया, जिसमें खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देवास के एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है। पुलिस टीमें ट्रक का पीछा कर रही थीं और आगे नाकाबंदी भी की गई थी।
इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। दिलीप पुरी 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। इससे पहले वह हीरा नगर और चंदन नगर थाने में भी तैनात थे।
वहीं, पुलिस ने शराब से भरे ट्रक (एमपी 43 एच 4786) को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दिलीप पुरी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story