भारत
पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
16 March 2026 12:00 PM IST

x
पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
छपरा: बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा कारोबारी पानापुर थाना इलाके के मिथवा गांव निवासी सूरज महतो इन दिनों कटिहार में जाकर छिपा है।
पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कटिहार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर छपरा ले आई। रविवार की देर रात पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे लेकर शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में पुलिस छापेमारी करने पहुंची। बताया गया कि इस क्रम में आरोपी भागने की कोशिश की और उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
मशरक के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज महतो के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूरज साह इसके पहले भी अवैध शराब के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





