शराब माफियाओं ने पुलिसकर्मियों को धुना, बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

अलवर: राजस्थान के अलवर में शराब माफियाओं ने ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बंधकर बनाकर जमकर पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जानकारी मिलते ही अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल पुलिसकर्मियों को मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गाया. हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस बीच गांव की कुछ महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची और उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है.
अलवर के मालाखेड़ा इलाके में पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट शराब माफियाओं के द्वारा
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) February 2, 2022
गहलोत राज में शराब माफिया मस्त ,
क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएँ त्रस्त,
भ्रष्टाचार ज़बरदस्त ! pic.twitter.com/KR4pjGXmxS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





