भारत

सरकारी गाड़ी में शराबखोरी, मंत्री जी की बढ़ी टेंशन, देखें वीडियो और जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
1 Jun 2021 1:46 PM IST
सरकारी गाड़ी में शराबखोरी, मंत्री जी की बढ़ी टेंशन, देखें वीडियो और जाने पूरा मामला
x

भोपाल। कोरोनावायरस संकटकाल में मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के स्टाफ के लिए आवंटित सरकारी कार में शराबखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। डॉ चौधरी का कहना है कि वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

सायरन बजाते हुए आई थी मंत्री की कार
रायसेन जिले के समाचार पत्रों में छपी खबर के अनुसार यह वीडियो सतलापुर थाने के पास का है। स्थानीय जागरूक नागरिक ने न केवल वीडियो बनाया बल्कि सवाल भी किए। लोगों ने बताया कि यह कार सायरन बजाते हुए आई थी इसलिए सब का ध्यान कार की तरफ चला गया। लोगों को लगा कि पुलिस आ गई है। जब लोगों ने कार के अंदर जाकर देखा तो 3 लोग मौजूद थे और देसी शराब पी रहे थे।
कार में स्वास्थ्य मंत्री के स्टाफ के लोग थे
बताया जा रहा है कि कार क्रमांक MP02 AV 6452 में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी के स्टाफ के लोग मौजूद थे। जब स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल किए तो उन्होंने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया और कार लेकर भाग गए। रायसेन की पत्रकारों ने जब स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह कार किसी को छोड़ने के लिए गई थी। शायद उसी समय यह घटना हुई होगी। मैं कार्रवाई करूंगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story