शौचालय की सफाई टंकी से मिला शराब, पुलिसवाले रह गए सन्न

गोपालगंज: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी के अजब गजब तरीके सामने आ रहे हैं. कभी स्टेबलाइजर, तो कभी गैस सिलेंडर तो कभी बाइक में शराब तस्करी का मामला आ चुका है. अब गोपालगंज जिले में शौचालय की सफाई टंकी से शराब बरामद हुई है. पुलिस ने सफाई टैंक में भरकर लाई जा रही करीब 1080 लीटर विदेशी शराब को पकड़ा है.
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बैकुंठपुर थाना अंतर्गत 1080 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जो शौचालय साफ करने वाली टंकी के अंदर तहखाना बनाकर लाई जा रही थी. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टंकी की जांच की, जिसमें से शराब बरामद हुई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने की पुलिस को खबर मिली थी कि शौचालय की सफाई टंकी में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान शौचालय सफाई टैंक में छिपाकर रखी गई करीब 1080 लीटर विदेशी शराब मिली.
इससे पहले स्टेबलाइजर, गैस सिलेंडर, बाइक की टंकी, एंबुलेंस, बोलेरो की हैड लाइट में शराब तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. लोगों का कहना है कि शराब तस्कर हर बार नए तरीके खोज लेते हैं. इस बार शौचालय की सफाई टंकी में शराब भरकर तस्करी की जा रही थी. बिहार में शराब बंदी के बाद भी यहां शराब माफिया नहीं रुक रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






