भारत

शराब कारोबारी के घर को बनाया निशाना, डकैती से हड़कंप

jantaserishta.com
18 April 2026 4:40 PM IST
शराब कारोबारी के घर को बनाया निशाना, डकैती से हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

बंधक बनाया.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक शराब कारोबारी के घर में डकैती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, गोल्फ लिंक में एक नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में डकैती को अंजाम दिया. यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि गोल्फ लिंक स्थित एक घर में नौकर कुछ लोगों के साथ घुसा और परिवार को डराकर पैसे और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गया. इसके बाद गुरुवार रात करीब 8 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली. बताया जा रहा है कि इस मामले में परिवार को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया. यह घटना तुगलक रोड इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बदमाश करीब 30–40 लाख रुपये कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.
जिस घर में डकैती की वारदात हुई, वहां कुछ दिन पहले ही एक नए नौकर को काम पर रखा गया था. जानकारी के अनुसार, पुराने नौकर के रेफ़रेंस पर नया नौकर रखा गया था. आरोप है कि इसी नौकर ने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना में करीब 6 लोग शामिल बताए जा रहे हैं.
वारदात के बाद नौकर फरार है. पुलिस का कहना है कि उसकी पहचान हो चुकी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस इस मामले में घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story