भारत
शराब कंपनी व्हिस्की के नाम से तुरंत 'त्रिकाल' शब्द हटाए : प्रवीण खंडेलवाल
jantaserishta.com
26 May 2025 5:07 PM IST

x
नई दिल्ली: रेडिको खेतान की 'त्रिकाल' व्हिस्की पर बढ़ते विवाद के बीच भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शराब कंपनी से मांग की है कि वह तुरंत लेबल से 'त्रिकाल' शब्द हटाए।
प्रवीण खंडेलवाल ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि निश्चित रूप से यह गंभीर चिंता का विषय है कि ब्रांड कंपनियां अपने प्रचार और निजी लाभ के लिए हमारे धार्मिक नामों को अपनाती हैं। मैं मांग करता हूं कि ये कंपनियां तुरंत ऐसे नाम बदलें। हमारी संस्कृति और विरासत से जुड़ा कोई भी नाम शराब की बोतल पर होता है तो हम सभी के लिए बेहद शर्मनाक है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर भाजपा सांसद ने कहा, "मैं पारिवारिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा। यह उनका निजी मामला है। लेकिन जहां तक लालू यादव द्वारा की जा रही नैतिकता की बात है, मेरा एक ही सवाल है - जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे और बाद में जब राबड़ी देवी उसी पद पर थीं, तब वह नैतिकता कहां थी? उस दौरान कई घोटाले हुए थे। इसलिए, लालू यादव आज जिस नैतिकता की बात कर रहे हैं, उसकी तुलना उनके खुद के कार्यकाल की नैतिकता से करने पर गंभीर सवाल उठते हैं।"
रेडिको खेतान की 'त्रिकाल' व्हिस्की पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भी विरोध जताया है। उन्होंने इसे हिंदू धर्म की आस्था का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी ने इस व्हिस्की का नाम तुरंत नहीं बदला, तो संत समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। धर्म और संस्कृति से जुड़े शब्दों को इस प्रकार व्यावसायिक और भौतिक वस्तुओं से जोड़ना हमारी मान्यताओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने सभी कंपनियों से अपील की है कि वे सनातन धर्म की मर्यादा का सम्मान करें और भविष्य में इस तरह की चूक से बचें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





