भारतीय डाक विभाग जैसी वैन में निकली शराब, तस्करों की करतूत से लोग हैरान

DEMO PIC
चंदौली: बिहार में शराबबंदी का आदेश लागू हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन शराबबंदी लागू होने के साथ ही बिहार में अन्य प्रदेशों से जो शराब तस्करी का सिलसिला शुरू हुआ, वह अभी तक नहीं थमा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने 32 लाख रुपए कीमत की ऐसी शराब पकड़ी है, जिसे हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए इन शराब तस्करों ने भारतीय डाक विभाग की वैन जैसी दिखने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया था. ये ना सिर्फ डाक विभाग की वैन के रंग में रंगी हुई थी. बल्कि इसपर भारतीय डाक विभाग का लोगो भी लगा हुआ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





