भारत

OMG! तालाब से निकलने लगी शराब की बोतलें, देखें VIDEO

jantaserishta.com
4 March 2023 11:52 AM IST
OMG! तालाब से निकलने लगी शराब की बोतलें, देखें VIDEO
x
पुलिस के भी उड़े होश.
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार में कहने को तो शराबबंदी है, लेकिन यहां के तालाब से भी शराब की बोतलें निकल रही हैं। यह मामला वैशाली जिले के हरपुर गांव की है, जहां एक तालाब से शराब की बोतलें बरामद की गई। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि होली के मौके पर शराब आपूर्ति के लिए हरपुर गांव स्थित एक तालाब में शराब की बोतलें रखी गई हैं। इसी आधार पर शुक्रवार को तालाब की तलाशी ली गई, जहां बोरी में रखी शराब की बोतलें बरामद की गईं।
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तालाब से करीब 17 कार्टन शराब की बोतलें बरामद की गई है। बरामद सभी बोतलें हरियाणा निर्मित है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
बिहार में नीतीश सरकार ने 2016 में शराबबंदी कानून लागू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story