
x
ब्रेकिंग
आगरा: यूपी के आगरा में गोदाम से ठेकों पर सप्लाई के लिए जा रही मैक्स गाड़ी का डाला अचानक से खुल गया। डाला खुलने से बरहन रोड़ पर देसी शराब के कार्टून सड़क पर गिर गए। कार्टून से शराब की बोतलें भी सड़क पर आ गईं। शराब की बोतलों को देखते ही राहगीर दौड़ पड़े। बच्चे बड़े सभी ने शराब की बोतलें उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस काम में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाओं ने भी शराब की बोतलों को उठाकर अपने झोले में रख लिया। कुछ देर बाद गाड़ी चालक वापस घटना स्थल पर पहुचा। जब तक शराब लोग ले जा चुके थे। बीच सड़क पर शराब की बोतलें लूटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रविवार को आगरा से देशी शराब लेकत देहात में शराब के ठेकों पर सप्लाई देने जा रही मैक्स गाड़ी बरहन रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के पास ब्रेकर पर अचानक डाला खुल गया। जिससे गाड़ी से देशी शराब के कार्टून सड़क पर गिर गए। गाड़ी चालक को पता नही चलने से वह गाड़ी लेकर आगे निकल गया। कार्टून गिरते ही उनमें से शराब के क्वाटर दिखने लगे। शराब को वहां मौजूद महिलाएं, बच्चे व राहगीर उठाकर ले गए। जिसका 48 सेकेंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ देर बाद जब गाड़ी वाले को जानकारी होने पर गाड़ी लेकर वापस घटना स्थल पर लौटा तो मामला साफ हो चुका था।
वही आगरा राजपुर चुंगी निवासी संदीप यादव ने बताया कि उनका गांव मिताबली में देशी शराब का ठेका है, वहां आगरा ट्रांसपोर्ट नगर से 110 पेटी फाइटर ब्रांड के टेट्रा पैक आ रहे थे, जिसमे से 30 पेटी रास्ते मे गिर गई हैं। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शराब की गाड़ी बरहन की तरफ शराब के ठेकों पर सप्लाई देने जाते समय ब्रेकर पर गाड़ी का डाला खुलने से शराब के कार्टून गिर गए जिन्हें राहगीर उठाकर ले गए हैं।
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़आगराआगरा न्यूज़देसी शराब के कार्टूनदेसी शराबUP NewsUttar Pradesh NewsAgraAgra NewsDesi Liquor CartoonsDesi Liquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





