भारत

बाप रे! सड़क पर घूमते दिखे 12 शेर, लोगों में दहशत

jantaserishta.com
19 May 2024 12:46 PM IST
बाप रे! सड़क पर घूमते दिखे 12 शेर, लोगों में दहशत
x
वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है.
अहमदाबाद: गुजरात के अमरेली में एक बार फिर शेरों का झुंड देखा गया है. यहां शेर सड़क पार करते नजर आए. शेरों को देख वाहन रुक गए और लोग दहशत में आ गए. लोगों ने इस मामले का वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, अमरेली के धारी से विसावदर रोड पर एक साथ 12 शेर नजर आए. शेरों का झुंड सड़क पार करते हुए मोबाइल कैमरे में कैद हुआ है. अभी पांच दिन पहले ही धारी के छतड़िया के पास 14 शेरों का झुंड देखा गया था. इसके साथ ही रात में विसावदर रोड पर 12 शेरों का समूह देखा गया.
धारीगीर पूर्व और राजस्व क्षेत्र बड़ी संख्या में शेरों का इलाका हैं. राजस्व क्षेत्र में शिकार की तलाश में एक दर्जन शेर एक साथ नजर आए. इन शेरों का वीडियो वाहन चालक ने मोबाइल से बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अमरेली जिले में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
बता दें कि अमरेली (Amreli) जिले में इससे पहले भी एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर 5 शेरों का झुंड अचानक पहुंच गया था. शेरों के झुंड का वीडियो (Video) पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुआ था. शेरों के झुंड के दिखने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया था. इस मामले का वीडियो सामने आया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story