भारत

OMG! 80 फीट गहरे कुएं में गिरा शेर, फिर जो नजारा दिखा हिलाकर रख देगा- देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 Sept 2022 10:11 AM IST
OMG! 80 फीट गहरे कुएं में गिरा शेर, फिर जो नजारा दिखा हिलाकर रख देगा- देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

देखें वीडियो।
अहमदाबाद: गुजरात के अमरेली से एक अजीब घटना सामने आई है. यहां 80 फीट गहरे कुएं में शेर गिर गया. लोगों ने देखा तो जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. वन टीम ने रस्सी के सहारे शेर का रेस्क्यू किया और कुएं से बाहर निकाला. दो घंटे बाद शेर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
जानकारी के अनुसार, अमरेली के धारी के पूर्व गीर इलाके जसाधार रेंज में खिलावड गांव के पास एक शेर कुएं में गिर गया. लोगों को जब पता चला कि गांव के कुएं में शेर गिरा तो वे मौके पर पहुंचे और देखा. इसके बाद लोगों ने वन विभाग के अफसरों को मामले की जानकारी दी.
शेर के कुएं में गिरने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद वन टीम ने गांव के लोगों की मदद से शेर का रेस्क्यू शुरू किया. वन टीम ने रस्सी से शेर को बांधा. इसके बाद ऊपर खींचा तो शेर की सीधे खुले पिंजरे में घुसा दिया. इसके दो घंटे के बाद टीम ने शेर को जंगल में छोड़ दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story