भारत

निर्माणधीन इमारत का लिंटर गिरा, 2 की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Feb 2023 10:13 AM IST
निर्माणधीन इमारत का लिंटर गिरा, 2 की मौत, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के लोनी स्थित रूप नगर कॉलोनी में रविवार को एक निमार्णाधीन इमारत का लेंटर गिराने अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लेंटर के नीचे कई मजदूर दब गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग ने 10 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो की मौत हो गई। अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है। जिन मजदूरों को बचाव दल ने बाहर निकाला, उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीसीपी रवि कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल इस इमारत के मालिक के बारे में सूचना प्राप्त कर रही है। जानकारी मिली है कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा के कोई उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे। वहीं इस बात का भी अंदेशा जाता जा रहा है कि निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का स्तर भी उच्चतम स्तर का नहीं था।
डीसीपी ने जानकारी दी कि करीब 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story