भारत
लिंगायतों ने की कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की मांग, उपमुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू
jantaserishta.com
16 May 2023 4:07 PM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए खींचतान तेज हो गई है। इस बीच अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर समुदाय के लिए प्रतिष्ठित (मुख्यमंत्री) पद की मांग की है। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने पत्र में, महासभा ने कहा कि उनकी मांग पर विचार किया जाना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के 34 निर्वाचित विधायक लिंगायत सुमदाय से हैं। यह भी कहा कि पार्टी ने 46 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिनमें से 34 जीते हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि समुदाय ने अन्य 50 सीटों पर विधायक चुनने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। समुदाय ने भाजपा से अपनी वफादारी को कांग्रेस में शामिल कर दिया है। इस बीच, अन्य समुदाय के समूह भी सामने आए हैं और उन्होंने अपने नेताओं के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग की है।
बेलगावी उत्तर के विधायक आसिफ सैत ने मांग की है कि यह पद केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली को दिया जाना चाहिए। सैत ने कहा कि सतीश जारकीहोली उत्तर कर्नाटक में नेता हैं। उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता जमीर अहमद खान को उपमुख्यमंत्री का पद देना पार्टी के विवेक पर छोड़ दिया गया है।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी के समर्थकों ने मांग की कि उन्हें यह पद दिया जाना चाहिए। कर्नाटक रेड्डी जनसंघ के निदेशक ने बताया कि रामलिंगा रेड्डी समुदाय के सबसे वरिष्ठ नेता हैं।
उन्होंने कहा कि रामलिंगा रेड्डी शिवकुमार और सिद्धारमैया की तुलना में अधिक बार विधानमंडल के लिए चुने गए हैं। वह उपमुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं। येदियुरप्पा जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने समुदाय के तीन सदस्यों को मंत्री बनाया था।
उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस आलाकमान को एक पत्र लिखा है, अगर वे जवाब नहीं देते हैं, तो पार्टी को आने वाले दिनों में समुदाय से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।'
कांग्रेस नेता जमीर अहमद खान के लिए पद की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोप्पल जिले के गंगावती में विरोध प्रदर्शन किया।
Tagsकर्नाटक मुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्रीकर्नाटक न्यूज़मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसKarnataka Chief MinisterDeputy Chief MinisterKarnataka NewsMallikarjun KhargeCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





