भारत
लिंगायत मठ सेक्स स्कैंडल: आरोपी संत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रशासक की पत्नी हिरासत में
jantaserishta.com
16 Dec 2022 10:41 AM IST

x
चित्रदुर्ग (कर्नाटक) (आईएएनएस)| बलात्कार के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ साजिश के मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस ने मुरुघा मठ के पूर्व प्रशासक की पत्नी सौभाग्य बसवराजन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केस दर्ज होने के बाद एस.के. बसवराजन की पत्नी गायब हो गई थी। चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस ने उसे दावणगेरे शहर में ट्रैक किया और हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसे गुरुवार देर रात हिरासत में लिया गया और उसे सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि उससे पूछताछ की जाएगी।
मठ के प्रभारी बसवप्रभु स्वामीजी ने 9 नवंबर को सौभाग्य बसवराजन और अन्य के खिलाफ साजिश की शिकायत दी थी। उनकी जमानत याचिका हाल ही में चित्रदुर्ग अदालत ने खारिज कर दी थी। पुलिस ने उसके पति बसवराजन को भी गिरफ्तार किया था, जो कभी बलात्कार के आरोपी संत के करीबी सहयोगी थे।
बसवप्रभु स्वामीजी ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने पैसे के लिए संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणरू को फंसाने की साजिश रची थी।
कर्नाटक पुलिस ने इससे पहले लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणरू के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय या इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई थी।
सौभाग्य बसवराजन पर पीड़ितों के परिवार के माध्यम से गिरफ्तार संत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। सौभाग्य बसवराजन और उनके पति ने शिकायत दर्ज कराने से पहले पहले मामले में पीड़ितों को आश्रय दिया था।
मठ के कार्यकारी संत की शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने पैसे के लिए शिवमूर्ति मुरुघा संत को बदनाम करने की साजिश रची थी। इस संबंध में 14 मिनट की ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर पीड़ित लड़कियों को शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए सिखाया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि यह संत के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे निहित स्वार्थों के तहत अंजाम दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





