भारत

हैवानियत की हदें पार: 3 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Kunti Dhruw
15 Oct 2021 3:02 PM GMT
हैवानियत की हदें पार: 3 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
x
फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की शुक्रवार की सुबह 8 बजे से गायब थी। शाम करीब छह बजे लड़की की लाश एक युवक के कमरे से रजाई के नीचे से मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम कोतवाली का रहने वाला है। करीब तीन साल से किराए पर अपनी मां के साथ रहता था। इस घटान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Next Story