भारत

राहुल मामले में असहिष्णुता की सीमा पार हो गई: कांग्रेस

jantaserishta.com
19 March 2023 3:31 PM IST
राहुल मामले में असहिष्णुता की सीमा पार हो गई: कांग्रेस
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने राहुल गांधी पर पुलिस की कर्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए इसे एक माहौल बनाने का प्रयास करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि ऐसा देश में 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी से दिल्ली पुलिस को इतने लंबे समय के बाद मामले में कार्रवाई करने का वक्त मिला। भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जो भी सवाल राहुल गांधी से पूछे हैं, उन्हें एकत्रित करके समय पर उनकी ओर से जवाब दिया जाएगा। लेकिन इस तरीके से बदले की कार्रवाई देश में पहले कभी किसी राजनेता पर नहीं की गई। सिंघवी ने कहा कि हम जानते हैं कि देश का कानून क्या है? और हमें यह पता है इसका जवाब क्या देना है। यात्रा में चल रहे किसी भी व्यक्ति से राहुल गांधी मुलाकात करते रहे, सब के बारे में जानकारी हासिल करना असंभव है।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में कहा कि एक आम आदमी के घर में भी दिल्ली पुलिस इस तरीके से दाखिल नहीं होती, जिस तरीके से राहुल गांधी जैसे नेता के घर में पुलिस पूछताछ करने के लिए गई। उन्होंने कहा इस देश में लोकतंत्र खतरे में है। बदले की कार्रवाई के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सवाल इस बात का है कि राहुल गांधी पर केस क्या बनता है, उनके ऊपर आरोप क्या है? देश में एक नई परंपरा की शुरूआत हो रही है जिसमें बीजेपी खुद फंसने वाली है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 16 विपक्षी दलों के केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने के बाद मामले से ध्यान हटाने और बदले की कार्यवाई करते हुए सरकार की ओर से इस तरह की कार्रवाई राहुल गांधी के ऊपर की जा रही है।
गौरतलब है कि श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं के 'यौन शोषण' पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है। साथ ही रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के घर उनसे पूछताछ करने पहुंची।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story