
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया।
गाजियाबाद: कोरोना काल में पत्नी का देहांत होने के बाद विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसपोर्टर को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। शादी के दसवें दिन ही दुल्हन घर से माल समेटकर फरार हो गई। फरार होने से पहले दुल्हन ने ट्रांसपोर्टर के तीन बच्चों को घर में कैद किया था। ट्रांसपोर्टर घर पहुंचा तो कमरे में बंद बच्चे बिलखते मिले।
विजयनगर क्षेत्र के कृष्ण वाटिका सुदामापुरी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर कविंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। उनके 16 और 14 साल की दो बेटियां हैं और 11 वर्ष का एक बेटा है। बच्चों की परवरिश में दिक्कत आने के चलते उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बीती 13 अगस्त को उन्होंने चंदौली निवासी दीपा से शादी कर ली। दीपा का पहले पति से तलाक हो रखा है।
ट्रांसपोर्टर का कहना है कि शादी कराने में बागपत निवासी दीपक, मेरठ के कल्याणपुर निवासी गुड़िया और अमरोहा के गजरौला निवासी काजल की भूमिका रही। दीपक वर्ष 2017 में उनके यहां चालक की नौकरी करता था। पत्नी के देहांत के बारे में पता लगने पर उसने दूसरी शादी की बात चलाई और फिर गुड़िया और काजल को लेकर उनके घर लेकर आया। 23 अगस्त को गुड़िया और काजल उनके घर पहुंची और घर में रखे 37 हजार रुपए और आईफोन लेकर दीपा को भी साथ ले गईं। जाते समय तीनों बच्चों को धमकाकर कमरे में बंद कर दिया और मैन गेट की बाहर से कुंडी लगा दी। रात करीब 12 बजे वह घर पहुंचे तो बच्चे बिलखते हुए मिले। उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया।
कविंद्र सिंह का कहना है कि शादी के दो-तीन दिन बाद ही गुड़िया और काजल ने दीपा की मां की बीमारी का हवाला देते हुए इलाज के लिए पैसों की मांग की। उन्होंने कहा था कि दीपा की मां को लकवा मार गया है। सास की तबीयत खराब सुनकर उन्होंने एक बार में 51 हजार रुपये और दूसरी बार में 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद साजिश के तहत आरोपी उनसे रकम ऐंठकर दुल्हन समेत फरार हो गए।
पीड़ित ट्रांसपोर्टर का कहना है कि उन्होंने दीपा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जैसे-तैसे बिचौलियों से संपर्क हुआ तो उन्होंने दीपा को दोबारा भेजने और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। थक-हारकर उन्होंने विजयनगर थाने में शिकायत दी। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि शिकायत के आधार पर काजल, गुड़िया, दीपक और दुल्हन दीपा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया है। गिरोह द्वारा कई लोगों को शिकार बनाने का अंदेशा है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इसका पता लगेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





