भारत

मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख का लगाया चूना, कर दिया ये खेल

jantaserishta.com
11 Jan 2022 2:59 PM IST
मकान बेचने का झांसा देकर 50 लाख का लगाया चूना, कर दिया ये खेल
x
जानिए पूरा मामला।

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर में बने मकान पर मालिकाना हक जताते हुए ठगों ने एक व्यक्ति से 50 लाख में मकान का सौदा कर लिया। जालसाजों ने फर्जी कागज के सहारे मकान की रजिस्ट्री तक कर दी। इसके बाद खरीदार मकान में शिफ्ट होने के लिए पहुंचा तो पड़ोसियों से मकान दूसरे व्यक्ति के नाम पर होने का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ऐशबाग नवाबगंज निवासी सुधीर चंद्र मिश्रा के मुताबिक वह मकान खरीदने के लिए कई लोगों से सम्पर्क कर रहे थे। इस बीच उन्हें गोमतीनगर विनम्रखंड में बने मकान के बारे में जानकारी मिली। छानबीन करने पर पता चला कि यह मकान छोटा भरवारा निवासी उमरावती कुशवाहा का है। उन्होंने महिला से सम्पर्क किया था। इस दौरान उमरावती का पति उमेश कुशवाहा, बेटा और बेटियां भी मौजूद थीं। बातचीत के बाद मकान की कीमत 50 लाख रुपये में तय हुई थी। उमरावती का कहना था कि पूरी रकम मिलने के बाद ही वह रजिस्ट्री करेगी।
ऐसे में सुधीर ने उमरावती और उमेश के बताए खातों में 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। खाते में रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री कर दी थी। सुधीर परिवार संग मकान में शिफ्ट होने का मन बना रहे थे। इसलिए मकान में कुछ निर्माण शुरू कराया था। इस दौरान ही उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि यह मकान उमरावती का नहीं है। उनकी बात सुन कर पहले तो सुधीर को विश्वास नहीं हुआ। पूछताछ करने जानकारी मिली कि उमरावती ने जाली कागज तैयार कर मकान बेचा है। इसके बाद वजीरगंज कोतवाली में सुधीर ने उमरावती, उसके पति उमेश, बेटे और दो बेटियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story