फिल्म 3 Idiots की तरह ट्रेन में वीडियो कॉलिंग की मदद से हुई डिलीवरी, रेल मंत्री ने की तारीफ, जाने पूरा वाकया

सागरः फिल्म 'थ्री इडियट' आप सभी ने देखी ही होगी. फिल्म के एक सीन में आमिर खान के किरदार रेंचों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए एक महिला की डिलिवरी कराई थी. हालांकि यह तो रील लाइफ का मामला था. लेकिन रीयल लाइफ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां सुनील नाम के एक शख्स ने चलती हुई ट्रेन में एक महिला की डिलीवरी कराई. सुनील ने दिल्ली में महिला सर्जन से वीडियों कॉलिंग में बात करते हुए सेविंग ब्लेड और ऊनी शॉल के धागे की मदद से महिला की नॉर्मल डिलेवरी कराई. प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करके सुनील की तारीफ की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





