भारत
अरविंद केजरीवाल की तरह ही राघव चड्ढा भी झूठ बोलते हैं: प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
10 Aug 2023 11:34 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि राघव चड्ढा भी अपने गुरु अरविंद केजरीवाल की तरह ही झूठ बोलते हैं।
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रल्हाद जोशी ने राघव चड्ढा के आरोपों पर कहा कि यह तो 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाली बात हो गई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शागिर्दी में राघव चड्ढा ने अच्छी ट्रेनिंग ली है और जैसे केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं वैसे ये भी (राघव चड्ढा) झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि रूल बुक में यह साफ लिखा है कि अगर किसी सांसद का नाम लिखा जाता है तो उनकी सहमति ली जाती है लेकिन यहां हमारे ( भाजपा) और बाकी कई सांसदों ( अन्य दलों के ) ने कहा है कि उनकी सहमति नहीं ली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





