भारत

काशी विश्वनाथ धाम पर गिरी आकाशीय बिजली, ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्‍त

jantaserishta.com
29 Jun 2022 11:39 AM IST
काशी विश्वनाथ धाम पर गिरी आकाशीय बिजली, ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्‍त
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वाराणसी: वाराणसी के लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी के बाद कुछ राहत मिली. तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारों ने मौसम को सुहाना बना दिया. इसके साथ ही एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. विश्वनाथ धाम में मांधातेश्वर मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे शिखर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. गनीमत यह रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था.

महादेव मंदिर के पुजारी मांगातेश्वर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बहुत तेज धमाका हुआ और काफी दूर तक इसकी चमक दिखाई दी. बारिश रुकने बाद नुकसान का अंदाजा हुआ. मंदिर के शिखर के कई टुकड़े जमीन पर गिरे पड़े थे. शुक्र की बता यह रही की बारिश की वजह से सब लोग अंदर थे. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. मंदिर प्रशासन ने मलबे को हटाया और मरम्मत के काम में जुट गया.
बता दें, मंगलवार को वारणसी समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मॉनसून की पहली बारिश राहत बनकर आई. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से वाराणसी में पारा लुढ़कर 27 डिग्री पर पहुंच गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story