भारत
विकेट के पीछे बिजली सी तेजी, धोनी की स्टंपिंग का मुरीद हुआ यह पूर्व खिलाड़ी
Shantanu Roy
24 March 2025 4:16 PM IST

x
देखें VIDEO...
Chennai. चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चुस्त स्टंपिंग को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी तारीफ की हैं। धोनी भले ही 43 साल के हो गए हों, लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन देखने योग्य है। धोनी ने रविवार को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में नूर अहमद की गेंद पर जिस तरह से सूर्यकुमार यादव की स्टंपिंग की वह काबिलेतारीफ थी। इसको लेकर पूर्व सीएसके टीममेट मैथ्यू हेडन फिर से उनके मुरीद हो गए।
चाल चीते की ,नजर बाज की और स्टंपिंग महेन्द्र सिंह धोनी पर कोई शक नहीं किया जा सकता है।
— अभय वाणी ( Abhay Vaani ) (@DK1791551) March 24, 2025
नज़र हटी, गिल्लियां उड़ी।#IPLonJioStar #IPL #iok #IPLUpdate #iplayer #ipl2025schedule #IPL18 pic.twitter.com/4E0Nq03Fft
यह गुगली गेंद सूर्यकुमार के बाहरी किनारे को बीट करते हुए धोनी के दस्ताने में ज्यों पहुंची, धोनी ने गिल्लियों को उड़ाने में सेकंड के आठवें हिस्से से भी कम का समय (0.12 सेकंड) लिया। इस गेंद पर सूर्यकुमार 29 रनों पर आउट हुए थे और 51 रनों की साझेदारी टूटी थी। इसी के साथ सीएसके मैच में वापसी कर ली थी। हेडन ने टी-20 टाइमआउट शो में कहा कि धोनी आज बेहतरीन थे। ऐसी गेंदों को कलेक्ट करना भी थोड़ा कठिन होता है क्योंकि गेंद के एंगल में बल्लेबाज भी आ जाता है। लेकिन उन्होंने स्टंपिंग में फुर्ती की तेजी दिखाई। वह अब भी बेहतरीन हैं।
सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि धोनी कठिन कीपिंग का अभ्यास करते हैं। वहीं सीएसके टीममेट रहे पीयूष चावला ने कहा कि इस सत्र के पहले उन्होंने शायद नूर के खिलाफ कीपिंग का अभ्यास किया होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपने किसी गेंदबाज के खिलाफ पहले कीपिंग का अभ्यास नहीं किया हो तो यह कठिन होता है। मुझे लगता है कि उन्होंने सीजन के पहले नूर के खिलाफ कीपिंग का अभ्यास किया होगा। वह नए गेंदबाजो के खिलाफ अक्सर ऐसा करते हैं। हालांकि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ था, क्योंकि मैं उनके खिलाफ पहले भी गेंदबाजी कर चुका था। हालांकि नए और विशेषकर कलाइयों के स्पिनरों के खिलाफ वह ऐसा करते हैं। वह 10-12 गेंद ही ऐसा अभ्यास करके गेंदबाज की रिस्ट पोजिशन को समझ लेते हैं।
Next Story





