भारत
Weather News: 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना
jantaserishta.com
21 March 2023 12:39 PM IST

x
फाइल फोटो
श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
इस बीच, श्रीनगर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, द्रास में शून्य से 6 डिग्री नीचे, कारगिल में माइनस 2.4 डिग्री, जबकि लेह में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में 13.1 डिग्री, कटरा में 11.6 डिग्री, बटोटे में 6.5 डिग्री, बनिहाल में 4.8 डिग्री और भद्रवाह में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर मौसमबारिशJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir WeatherRain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





